Edited By Mamta Yadav,Updated: 21 Sep, 2025 02:59 AM

उत्तर प्रदेश के पिहानी में गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि महिलाएं हर युग में सशक्त रही हैं यहां तक कि देवता भी देवियों से डरते थे फिर हमारी क्या औकात है। यह बयान उन्होंने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के...
Hardoi News, (मनोज): उत्तर प्रदेश के पिहानी में गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि महिलाएं हर युग में सशक्त रही हैं यहां तक कि देवता भी देवियों से डरते थे फिर हमारी क्या औकात है। यह बयान उन्होंने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में दिया।

जितने देवता हुए वे देवियों और पत्नियों से थर-थर कांपते थे...
बता दें कि हरदोई जिले के पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्याम प्रकाश ने अनोखे अंदाज में महिला सशक्तिकरण पर बात रखी। उन्होंने कहा कि महिलाएं तो हर युग में आगे और सशक्त रही हैं। उन्होंने कहाकि हमारे जितने देवता हुए वे देवियों और पत्नियों से थर-थर कांपते थे। जब देवता भी महिलाओं से डरते थे, तो हमारी क्या औकात है। नारी सशक्तिकरण का इससे बड़ा और उदाहरण क्या चाहिए।

दरअसल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के क्रम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे विधायक ने बोलते हुए अपने चिर परिचित अंदाज में यह बयान दिया।