मौनी अमावस्या स्नान पर्व से पहले ही महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब, 10 करोड़ लोगों के आने का अनुमान

Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Jan, 2025 11:55 AM

even before mauni amavasya snan festival

महाकुंभनगर: महाकुंभ के तीसरे स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी में डुबकी लगाने के लिये देश विदेश के कोने कोने से आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से प्रयागराज की सड़कें पट गयी हैं। मेला प्रशासन ने बुधवार को मौनी अमावस्या पर आठ से दस करोड़ लोगों के संगम...

महाकुंभनगर: महाकुंभ के तीसरे स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी में डुबकी लगाने के लिये देश विदेश के कोने कोने से आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से प्रयागराज की सड़कें पट गयी हैं। मेला प्रशासन ने बुधवार को मौनी अमावस्या पर आठ से दस करोड़ लोगों के संगम में स्नान का अनुमान जताया है। मौनी अमावस्या पर स्नान ध्यान का क्रम रात 12 बजे से ही शुरु हो जायेगा, वैसे महाकुंभ क्षेत्र में पहले से ही रात दिन श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं पर होगी पुष्प वर्षा
जिला प्रशासन ने जनसैलाब के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। एंबुलेंस और पुलिस वाहन के अलावा सभी प्रकार के वाहनों को मेला क्षेत्र के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। शहर के सभी स्कूल कालेज मौनी अमावस्या के दिन बंद रहेंगे। मौनी अमावस्या के दिन भोर से ही 13 अखाड़ों के साधु संतों के स्नान का क्रम शुरु होगा जो कि देर दोपहर तक जारी रहेगा। इस विहंगम द्दश्य के साक्षी बनने के लिये हर श्रद्धालु जिज्ञासु है। श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले 17 दिनों में महाकुंभ में 15 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं जो कि अब तक का एक रिकार्ड है। मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ लोगों के आगमन का अनुमान है। महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। महाकुंभ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!