Edited By Purnima Singh,Updated: 01 Apr, 2026 09:04 AM

नेपाल में खराब मौसम के कारण दुबई से काठमांडू जाने वाले विमान को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। हवाई अड्डे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एफजेड 1595 लखनऊ में लगभग एक घंटे तक...
लखनऊ : नेपाल में खराब मौसम के कारण दुबई से काठमांडू जाने वाले विमान को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। हवाई अड्डे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एफजेड 1595 लखनऊ में लगभग एक घंटे तक रुकी और फिर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
इससे पहले, पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली जाने वाले एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल से धुआं निकलने के कारण सोमवार शाम को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात् स्थिति में उतारा गया था।
यह भी पढ़ें : बाराबंकी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले मंत्री OP Rajbhar, कहा- कानून का राज है, अपराधी बचेगा नहीं; आइसक्रीम विक्रेता की गला काटकर हुई थी हत्या
Barabanki News : बाराबंकी जिले में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद मंगलवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पीड़ित बबलू राजभर के घर पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक परिवार के साथ समय बिताया, शोक संवेदना व्यक्त की और मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। उनके पहुंचने से परिजनों को कुछ सहारा मिला और न्याय की उम्मीद जगी। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कराने और दोषी को सख्त सजा दिलाने की बात कही। इस दौरान स्थानीय लोग और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.. पढ़ें पूरी खबर ...