बेवफा पत्नी की शर्मनाक करतूत: सोशल मीडिया पर बनाया फ्रेंड, फिर पति और बच्चों को छोड़कर हो गई फुर्र

Edited By Harman Kaur,Updated: 14 Feb, 2023 01:13 PM

embarrassing act of unfaithful wife made friend on social media

उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) जिले के एत्माद्दौला थाना इलाके से हैरान करने वालाी घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने पति से जिद करके स्मार्ट फोन लिया....

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) जिले के एत्माद्दौला थाना इलाके से हैरान करने वालाी घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने पति से जिद करके स्मार्ट फोन लिया। इसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बना लोगों से चैटिंग करने लग गई। इसी बीच महिला का एक दोस्त बन गया, जिससे वह दिन रात बातें करने लग गई। वहीं, जब पति को इस बात की भनक लगी तो उसने गुस्से में आकर फोन तोड़ दिया। जिसके बाद महिला अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने करीब 4 महीने बाद पत्नी को पकड़ लिया लेकिन फिर पति ने खुद ही पत्नी को घर ले जाने से इनकार कर दिया।

PunjabKesari

जानें क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, जब पति को पता चला कि पुलिस ने पत्नी को तलाश लिया है तो वह थाने पहुंचा। जहां उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी हुई को 15 साल से अधिक समय हो चुका है। उसके दो बच्चे हैं। उसने आगे बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पत्नी ने जिद करके स्मार्ट फोन खरीदा था। जिसके बाद उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर कई दोस्त बना लिए। जिनसें वह दिन रात चैटिंग करने लग गई। वहीं, जब उसे इस बात की भनक लगी तो उसने गुस्से में आकर पत्नी का फोन तोड़ दिया।

ये भी पढ़े...दो बच्चों का पिता कर रहा था दूसरी शादी की तैयारी, पत्नी ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार...पति पहुंचा हवालात

पति ने पत्नी को घर ले जाने से किया इनकार
पीड़ित पति ने आगे बताया कि मेरे लाख मना करने पर भी वह मानी नहीं और बिन बताए नया फोन ले आई। जिसके बाद 16 अक्टूबर 2022 को वह दोस्त के कहने पर घर से चली गई। अपने साथ घर में रखे रुपए और जेवर भी ले गई। पत्नी के चले जाने पर उसके घरवाले उस पर शक करने लग गए कि शायद उसने ही पत्नी को गायब किया है। इसके बाद पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई। मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने करीब चार महीने बाद महिला को पकड़ लिया और इस बात की जानकारी महिला के पति को दी। पुलिस ने बताया कि महिला अपने एक दोस्त के साथ रह रही थी, जहां से पकड़कर उसे आगरा लाया गया है। इस बात का पता चलते ही पति ने पत्नी को घर ले जाने से साफ इनकार कर दिया।

PunjabKesari

पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं, महिला का कुछ और ही कहना है। उसने बताया कि पति शक करता था और उससे मारपीट भी करता था। इस कारण वो घर छोड़कर चली गई थी। अब वो पति के साथ नहीं रहना चाहती है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Related Story

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!