Eid al-Adha: यूपी में धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद का त्यौहार, नमाज पढ़कर लोगों ने दी एक दूसरे को मुबारकबाद

Edited By Pooja Gill,Updated: 17 Jun, 2024 01:20 PM

eid al adha bakrid festival being celebrated

UP News: आज उत्तर प्रदेश में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में रौनके लगी हुई है। मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने जज्बा-ए-कुर्बानी के साथ बकरीद की नमाज पढ़ी...

UP News: आज उत्तर प्रदेश में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में रौनके लगी हुई है। मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने जज्बा-ए-कुर्बानी के साथ बकरीद की नमाज पढ़ी और देश में अमन शांति की दुआ मांगी। वहीं, लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

छोटे छोटे बच्चों ने भी दी एक दूसरे को बधाई
बता दें कि बकरीद के त्योहार को मनाने के लिए पहले से ही तैयारियां कर ली गई थी। आज कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ में टीले वाली मस्जिद पर सबसे पहले सुन्नी समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी। वहीं, ईदगाह पर भी हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी और दुआं मांगी। ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। छोटे छोटे बच्चों ने भी नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।

बकरीद पर दी जाती है बकरे की कुर्बानी
इस्लाम धर्म में ईद उल अजहा दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। ईद उल अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। ईद उल अजहा को बकरीद, बकरा ईद अथवा ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, इस बार बकरा ईद 17 जून यानी आज मनाई जा रही है।

शांति-व्यवस्था लिए खतरा पैदा करने वाले पर हो कार्रवाई'
यूपी के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बकरीद को सुकशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को गोवंश का वध रोकने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी हाल में ऐसी घटना न हो पाए अधिकारी इसका ध्यान रखें और अगर कहीं ऐसी घटना हो भी तो सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!