उलमा की गोष्ठी में बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवीः भारत में कभी सफल नहीं हो सकती विभाजनकारी सोच

Edited By Ajay kumar,Updated: 29 Jul, 2023 02:36 PM

divisive thinking can never succeed in india maulana shahabuddin razvi

शुक्रवार को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की ओर से सौदागरान स्थित ग्रांड मुफ्ती हाउस में गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भारत में चंद लोग विभाजनकारी नीति अपना रहे हैं।

बरेली: शुक्रवार को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की ओर से सौदागरान स्थित ग्रांड मुफ्ती हाउस में गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भारत में चंद लोग विभाजनकारी नीति अपना रहे हैं। ये हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं। इसमें कुछ मुस्लिम संगठन भी शामिल हैं।

देश में कभी भी सफल नहीं होंगी विभाजनकारी गतिविधियां
उन्होंने कहा कि वह चुनौती देते हैं भारत जैसे देश में कभी भी विभाजनकारी गतिविधियां और विचार सफल नहीं हो सकते। इस देश का ताना-बाना विभिन्न धर्म, भाषा और संस्कृतियों के धागों से बुना गया है। समाजसेवी हाजी नाजिम बेग ने कहा कि संगीतकार एआर रहमान ने केरल की एक मस्जिद के अंदर हिंदू जोड़े के विवाह समारोह का वीडियो साझा किया है। इस तरह के उदाहरण देश की बहुलवादी प्रकृति के प्रमाण हैं।

मस्जिद में शादी समारोह भारत की बहुलतावाद की परंपराः शेख सिराजुद्दीन कादरी
मदरसा शाने आला हजरत के प्रधानाचार्य शेख सिराजुद्दीन कादरी ने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही सहिष्णुता, स्वीकृति और सहअस्तित्व का प्रतीक रहा है। मस्जिद में शादी समारोह भारत की बहुलतावाद की परंपरा और विपरीत परिस्थितियों में एकता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता की याद दिलाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!