राहुल-प्रियंका के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले हिन्दूवादी नेता की गिरफ्तारी की मांग, 48 घंटे के अंदर नहीं हुई कार्रवाई तो...

Edited By Mamta Yadav,Updated: 26 Apr, 2022 09:49 PM

demand for arrest of posted objectionable post against rahul priyanka

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले कथित हिन्दूवादी नेता की गिरफ्तारी की कांग्रेस ने मांग की है। पार्टी के जिला अध्यक्ष...

मथुरा: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले कथित हिन्दूवादी नेता की गिरफ्तारी की कांग्रेस ने मांग की है। पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने मंगलवार को कहा कि अगर 48 घंटे के अन्दर कार्रवाई न की गई तो पार्टी आंदोलन करेगी।

उन्होंने कहा कि हिन्दूवादी नेता दीपक तिवारी द्वारा फेसबुक में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में उन्हें रविवार को पता चला था। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने इस आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मथुरा जिले के गोवर्धन थाने में उसी दिन 67 आईटी ऐक्ट और 509 आईपीसी के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया था।      

सिंह ने आरोप लगाया कि संभवत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दवाब में प्रशासन दीपक तिवारी के खिलाफ कारर्वाई करने से कतरा रहा है। वर्मा ने बताया कि आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीशचन्द्र से मिला तथा उन्हें एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि 48 घंटे के अन्दर आरोपी की गिरफ्तारी न हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!