सुहागरात के दूसरे दिन दुल्हन के पेट में हुई दर्द...अस्पताल लेकर पहुंचे ससुराल वाले तो खुली पोल, दूल्हा बोला- ये मेरी नहीं

Edited By Harman Kaur,Updated: 30 Jun, 2023 01:39 PM

daughter in law s stomach ache on the second day of honeymoon

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने बेटी को जन्म दिया। ये सब देख दुल्हे का पूरा परिवार चौंक गया। जिसके बाद दुल्हे ने दुल्हन को साथ रखने से इनकार कर दिया...

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने बेटी को जन्म दिया। ये सब देख दुल्हे का पूरा परिवार चौंक गया। जिसके बाद दुल्हे ने दुल्हन को साथ रखने से इनकार कर दिया और साथ ही थाने में जाकर दुल्हन पक्ष पर धोखा देने के आरोप लगाया। इसके बाद मायके वाले बेटी को अपने साथ वापिस ले गए। अब यह मामला क्षेत्र भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
पेट में दर्द होने पर ससुराल वालों ने अस्पताल में कराया था भर्ती
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के दनकौर क्षेत्र के एक गांव का है। जहां के निवासी एक युवक की सोमवार को बुलंदशहर की एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई। इसी कड़ी में मंगलवार की शाम दुल्हन को अचानक पेट में दर्द होना शुरू हो गया। जिसके बाद ससुराल वाले उसे इलाज के लिए दनकौर के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे करीब 7 महीने की गर्भवती बताया। डॉक्टरों की ये बात सुनते ही दुल्हा और ससुराल वाले हैरान हो गए। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके कुछ समय पश्चात डिलीवरी हुई और दुल्हन ने एक बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी दुल्हन के मायके वालों को दी गई, जिसके बाद वह भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद अस्पताल में दोनों परिवारों में विवाद हुआ। दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला कोतवाली पुलिस तक पहुंच गया।

दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
कोतवाली में दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब 5 महीने पहले रिश्ता तय हुआ था। तब वह लड़की से मिले थे लेकिन उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं हुई। उन्होंने आगे कहा कि दुल्हन पक्ष ने इतनी बड़ी बात छिपाकर उनके साथ छोखा किया है। दूल्हे ने ये भी कहा कि उन्हें बताया गया था कि पथरी के ऑपरेशन की वजह से पेट फूला है। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन पक्ष अपनी बेटी और नवजात शिशु को साथ लेकर बुलंदशहर चला गया। वहीं, इस मामले में  कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि बुधवार को दोनों पक्षों का समझौता हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!