Edited By Ramkesh,Updated: 30 Jun, 2023 02:12 PM

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात हमलावरों ने ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला बोले दिया। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची...
संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात हमलावरों ने ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला बोले दिया। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में प्रधान को जिला अस्पताल पहुंचा जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

जानकारी के मुताबिक मामला खलीलाबाद क्षेत्र के नौहट गांव के पास का बताया जा रहा है। जहां पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया। जब तक प्रधान और उनके समर्थक कुछ समझ पाते तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में प्रधान को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली पाई है कि प्रधान की हत्या क्यों की गई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
ये भी पढ़ें:- Chitrakoot Crime News: अवैध गुटखा फैक्ट्री का भांडा फोड़, 85 लाख रुपए की नकली गुटखा और उपकरण हुए बरामद
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिले में अवैध गुटखा का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने एक ही साथ पांच संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 03 स्थानों पर अवैध गुटखा फैक्ट्रियां संचालित पायी गयी जिनका संचालन 02 मुख्य अभियुक्त जुगराज केशरवानी पुत्र स्व0 महादेव निवासी स्मारक रोड कस्बा व थाना राजापुर जनपद चित्रकूट जो फैक्ट्री मालिक हैं तथा देवकुमार यादव पुत्र परमेश्वर दयाल यादव निवासी भभेंट थाना राजापुर जो फैक्ट्री मैनेजर है के द्वारा संचालन किया जा रहा है ।