कोरोना की तीसरी लहर: यूपी में एक महीने में 300 से ज्यादा मौतें, सरकारी दावों में मामूली फीवर करार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 02 Feb, 2022 11:09 AM

corona s third wave more than 300 deaths in a month in up

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,901 नये मरीज सामने आये जबकि इसी दौरान 26 रोगियों की मौत हो गई। इतना ही नहीं प्रदेश में केवल जनवरी माह में ही 300 से ज्यादा लोग काल के गाल में समा चुके हैं। इसके बावजूद सरकारी एडवाइजरी के अनुसार,...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,901 नये मरीज सामने आये जबकि इसी दौरान 26 रोगियों की मौत हो गई। इतना ही नहीं प्रदेश में केवल जनवरी माह में ही 300 से ज्यादा लोग काल के गाल में समा चुके हैं। इसके बावजूद सरकारी एडवाइजरी के अनुसार, ओमिक्रॉन वायरस का घातक संक्रमण को मामूली वायरल फीवर जैसा करार देकर सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है।

मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 से 26 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस वायरल बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,233 हो गई है और 4,901 नए मरीज मिलने के बाद अब तक के कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 20,24,200 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ से तीन, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, हरदोई, पीलीभीत, गोंडा से दो-दो तथा लखीमपुर खीरी, मेरठ, गोरखपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, देवरिया, फतेहपुर, महाराजगंज, जौनपुर, बलिया, चंदौली और महोबा और उन्नाव जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य सरकार का कहना है कि राज्‍य में पिछले 24 घंटे में बीमारी से 12,263 मरीज स्वस्थ हुए हैं और अब तक कुल 19,53,769 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बयान के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीज 47,198 हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में 1.78 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है, जबकि अब तक 9.96 करोड़ से अधिक नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!