यूपी में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, मरीजों की संख्या बढ़ी

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Dec, 2021 07:57 PM

corona again increased tension in up number of patients increased

देश में कोविड के नये वैरिएंट ओमिक्रोन की आहट के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक लाख 88 हजार 560 सैंपल की जांच की...

लखनऊ: देश में कोविड के नये वैरिएंट ओमिक्रोन की आहट के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक लाख 88 हजार 560 सैंपल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 23 नये मामले आये हैं। पिछले 24 घंटे में 16 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 196 एक्टिव मामले हैं। 

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 11,35,199 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज करोड़ 19 लाख 30 हजार 385 तथा दूसरी डोज छह करोड़ 36 लाख 96 हजार 214 लगायी गयी हैं। अब तक कुल 18 करोड़ 56 लाख 26 हजार 599 डोज दी जा चुकी है।  उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!