'Bharat Jodo Yatra' के स्वागत में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, आज रात Baghpat के मवीकला में ही रुकेंगे Rahul Gandhi

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Jan, 2023 10:09 AM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) मंगलवार को बागपत (Baghpat) के मवीकला (Mavikala) में पहुंचेगी। जिसमें शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्‍न क्षेत्रों के कांग्रेस...

बागपत (विवेक कौशिक): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) मंगलवार को बागपत (Baghpat) के मवीकला (Mavikala) में पहुंचेगी। जिसमें शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्‍न क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार की शाम को ही यहां पहुंचने लगे थे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करते हुए राहुल गांधी मंगलवार सुबह गाजियाबाद से उत्तर प्रदेश की यात्रा शुरू करेंगे और शाम को बागपत में पहुंच जाएंगे।

PunjabKesari

मंगलवार की रात में मवीकला में एक फार्म हाउस में रुकेंगे राहुल गांधी
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात में राहुल गांधी मवीकलां में एक फार्म हाउस में रुकेंगे और बुधवार की सुबह मवीकलां से वह फिर आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी यात्रा के स्वागत और प्रबंधन में जुट गए हैं। कांग्रेसी नेता यूनुस चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी के साथ करीब 250 विशिष्ट अतिथि होंगे, जिनके लिए बड़े पांडाल में गद्दे और कंबलों का इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के लिए खाना बनाने का काम आज से ही शुरू हो गया है। खाना बनाने वाले एक कारीगर ने बताया कि काफी लोग खाना बनाने में लगे हुए हैं।

PunjabKesari

राहुल गांधी बड़ौत के छपरौली चुंगी में आयोजित नुक्कड़ सभा को भी करेंगे संबोधित
आपको बता दें कि रसोई में पूरी सब्जी के साथ ही मिठाई भी बनाई जा रही है। जिले में यात्रा मार्ग के बारे में बताते हुए चौधरी ने कहा कि बुधवार की सुबह मवी कलां गांव से शुरू होगी और गुफा मंदिर पहुंचेगी जहां दर्शन और भोजन के लिए कुछ समय के लिए विश्राम किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, यात्रा पुनः प्रारंभ होकर सरूरपुरकलां गांव से होते हुए बड़ौत कस्बे में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी बड़ौत के छपरौली चुंगी में आयोजित नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे और सभा समाप्त होने के बाद शामली जिले के लिए आगे की यात्रा रवाना होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!