कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह की जमानत जब्त: सेंगर की बेटी का प्रियंका पर तंज- झूठ की इमारतें लंबे समय नहीं टिकतीं, माखी कांड का सच सामने आएगा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 14 Mar, 2022 03:45 PM

congress candidate asha singh s bail confiscated sengar s daughter said

उन्नाव के माखी कांड के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने एक वीडियो जारी कर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी की प्रचंड जीत और कांग्रेस की जमानत जब्त होने पर प्रियंका और राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठकर...

उन्नाव: उन्नाव के माखी कांड के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने एक वीडियो जारी कर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी की प्रचंड जीत और कांग्रेस की जमानत जब्त होने पर प्रियंका और राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को शायद यह नहीं पता कि सच को चाहे जितना भी दबाओ एक दिन सबके सामने आ ही जाता है।

बता दें कि उन्नाव रेप कांड की पीड़िता की मां आशा सिंह उन्नाव सदर से कांग्रेस प्रत्याशी थीं और उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में सिंह को नोटा से भी कम वोट मिले। कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ने माखी कांड की पीड़िता की मां को कांग्रेस से टिकट मिलने पर वीडियो जारी किया था। पीड़िता की मां आशा सिंह की हार पर सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने उन्नाव के लोगों को धन्यवाद किया है। वहीं, इस बार ऐश्वर्या ने वीडियो जारी कर उन्नाव की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्नाव की जनता ने यहां की छह की छह सीटों पर कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा के इसका साफ शब्दों में उदाहरण दे दिया है। यहां तक कि उन्नाव सदर की आपराधिक प्रवृति वाली प्रत्याशी को मात्र 1500 वोट मिले हैं। ये नोटा के बराबर ही है। जनता ने एक बड़ा संदेश दे दिया है।

ऐश्वर्या ने कहा कि उन्नाव कांड का सच अब सबके सामने आकर ही रहेगा। प्रियंका गांधी की झूठ की बनाई गई इमारतें ज्यादा लंबे समय तक खड़ी नहीं रह पाएंगी। इसका हमारे जिले के लोगों ने साक्षात पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव में जवाब दे दिया है। पूरा उन्नाव जानता है कि किस तरह से प्रयोजन ढंग से यह पूरा कांड रचा गया। मैं उन्नाव की सदैव आभारी रहूंगी कि आपने अपने भाई का, मेरे पूरे परिवार का मान रखा। यह सब आप के विश्वास की जीत है धन्यवाद।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!