CM योगी का आदेश- किसानों की उपज का भुगतान 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित किया जाए

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 13 Feb, 2021 04:32 PM

cm yogi s order  payment of farmers  produce should be ensured

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और किसानों की उपज का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री एमएसपी (न्यून्तम समर्थन मूल्य) के...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और किसानों की उपज का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री एमएसपी (न्यून्तम समर्थन मूल्य) के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शनिवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कृतसंल्पित है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से राज्य में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की त्रासदी के पीड़ितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस आपदा के प्रभावितों से संवाद बनाए रखते हुए उनकी पूरी मदद करें और राहत उपलब्ध कराएं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!