CM योगी का प्रचार अभियान आज भी जारी...लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली में करेंगे जनसभाएं

Edited By Pooja Gill,Updated: 25 Apr, 2023 09:33 AM

cm yogi s campaign continue

उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कल शुरू किया प्रचार अभियान आज यानी मंगलवार को भी जारी रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में जनसभाएं...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कल शुरू किया प्रचार अभियान आज यानी मंगलवार को भी जारी रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में जनसभाएं करेंगे और पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेगे। वही, आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी भी अवध क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः अखिलेश से मिले बिहार के CM नीतीश कुमार और तेजस्वी, बोले- हम सब मिलकर 2024 में भाजपा को हराएंगे

बता दें कि, BJP ने चुनाव के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है। सीएम योगी आज प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं को संबोधित करेंगे। सीएम योगी दोपहर 1ः00 बजे रायबरेली, तीन बजे उन्नाव और शाम सात बजे लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहे पर आयोजित जनसभा में जनता को संबोधित करेंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी भी अवध क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ दोपहर 12ः00 बजे पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बैठक करेंगें। वह हलवासिया कोर्ट में नगर निगम की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के चुनाव कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

PunjabKesari

ह भी पढ़ेंः BSP ने जारी की महापौर पद के 7 प्रत्याशियों की सूची, चुनाव के प्रचार अभियान से दूर ही रहेंगी मायावती

नगर निकाय चुनाव से पहले बीजेपी के मंत्री प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसलिए सभी मंत्री अपने-अपने इलाके के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे है। प्रदेश महामंत्री ( संगठन) धर्मपाल सिंह आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा नगर निगम की चुनाव संचालन समितियों तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा प्रयागराज में दारागंज चौराहा, शंकरघाट शनि मंदिर के पास और मीरापुर सब्जी मंडी चौराहे पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर रामपुर के सरस्वती विद्या मंदिर मिलक और इसके बाद सांवरिया फार्म हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलनों में जनता के रुबरु होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!