चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, इन नेताओं ने भी किया नमन

Edited By Pooja Gill,Updated: 23 Dec, 2024 12:23 PM

cm yogi paid tribute to chaudhary charan singh

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुआ था...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुआ था। उनके जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक देश के प्रधानमंत्री थे। पूर्व प्रधानमंत्री सिंह का निधन 1987 में हुआ।

 


'किसान दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएंः योगी 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘गांव, गरीब एवं वंचितों के उत्थान और किसान-कल्याण हेतु आजीवन समर्पित रहे पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!'' योगी ने कहा, ‘‘प्रदेशवासियों एवं अन्नदाता किसानों को 'किसान दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!''

 


'चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन' 
राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘किसानों के सशक्तीकरण के प्रतीक, सादगी की प्रतिमूर्ति, भारतरत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन !'' उन्होंने कहा, ‘‘आपकी नीतियों और नेतृत्व ने भारतीय कृषि को नयी दिशा दी और किसानों को सशक्त बनाया। सभी किसान भाइयों को राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं !''

 


ब्रजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि
राज्य के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक्स' पर किए एक पोस्ट को साझा किया जिसमें कहा गया, ‘‘गरीबों और किसानों के सच्चे हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।''

 


भूपेंद्र सिंह ने दी शुभकामनाएं
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने भी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता गावों और खेतों से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा, ‘‘किसानों के मसीहा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं 'भारत रत्न' से अलंकृत चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। प्रदेश के सभी अन्नदाता किसान भाइयों को ‘राष्ट्रीय किसान दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'' 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!