विंध्याचल पहुंचे CM Yogi, मां विंध्यवासिनी के चरणों में नतमस्तक हुए आदित्यनाथ, दरबार में की विशेष पूजा-अर्चना

Edited By Purnima Singh,Updated: 08 Jul, 2026 04:08 PM

cm yogi offered prayers at the maa vindhyavasini temple

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। विंध्याचल के पटेगरानाला हेलीपैड पर उतरे मुख्यमंत्री का प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया,...

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। विंध्याचल के पटेगरानाला हेलीपैड पर उतरे मुख्यमंत्री का प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया, जिसके बाद वह मां विंध्यवासिनी मंदिर गये। 

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मंदिर में लगभग 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की जो विधायक रत्नाकर मिश्रा के सहयोग से संपन्न हुई। मिर्जापुर में गंगा नदी के किनारे स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर देश के सबसे प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है और यहां खासकर नवरात्रि के दौरान हजारों श्रद्धालु आते हैं। 

यह भी पढ़ें : 'दुनिया भर में सनातन समाज आहत और शर्मसार', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला 

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा, चंदा और दान से जुड़े विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि इस मामले की चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है और इससे देश-विदेश में रहने वाले सनातन समाज के लोग आहत और शर्मसार हैं। श्री यादव ने बुधवार को कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाले सनातनी श्रद्धालुओं ने भी राम मंदिर के लिए दान और चढ़ावा दिया था। ऐसे में नियमितताओं की खबरों से उनमें गहरा आक्रोश है... पढ़ें पूरी खबर...

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!