UP निकाय चुनाव में जीत के लिए CM योगी ने कार्यकर्ताओं दिए 'गुरु मंत्र', कहा- समाज का कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Apr, 2023 11:15 AM

cm yogi gave  guru mantra  to the workers for victory in the up civi

यूपी में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां जीत निश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं बीजेपी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी कड़ी में योगी आदित्यनाथ ने...

गोरखपुर: यूपी में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां जीत निश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं बीजेपी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी कड़ी में योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव में जीत का डंका बजाने के लिए गोरखपुर में मंडल के सभी 4 जिलों के कार्यकर्ताओं में जोश भरा। जनता के बीच कानून व्यवस्था और विकास का मुद्दा लेकर जाने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण भाजपा की शीर्ष प्राथमिकता है। निकाय चुनाव में इन्हीं मुद्दों को आधार बनाना होगा। मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क और संवाद पर विशेष जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता सुबह-शाम जनसंपर्क और जनसंवाद के लिए सामाजिक टोली बनाकर निकलें। टोली में प्रभावी लोगों को शामिल करें।
PunjabKesari
योगी ने कहा कि हर निकाय में प्रमुख पद पर जीत दर्ज करने के साथ स्पष्ट बहुमत का बोर्ड बनाने के लिए सभी को गंभीरता के साथ जुटना होगा। वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का जिम्मा स्वयं लें और हर हाल में असहमति में ही सहमति का रास्ता निकालें। मंडल में एक नगर निगम, सात नगर पालिका और 22 नगर पंचायतों के चुनाव को लेकर हुई बैठकों में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाना होगा।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की ताकत डबल इंजन की सरकार है। अब हमें इसी ताकत से निकाय चुनाव जीतकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी होगी। इसके लिए जनता को बताना होगा कि ट्रिपल इंजन की सरकार विकास की रफ्तार की गारंटी होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रथम चरण में होने वाले निकाय चुनाव के लिए तैयारी बैठकों का क्रम गोरखपुर मंडल से शुरू हुआ है। चार मई को ही प्रथम चरण का मतदान होना है, ऐसे में हमें तेजी दिखानी होगी। इस चुनाव के लिए पार्टी की ओर से जल्द संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देना होगा। भाजपा का मतदाता वोट देना चाहता है, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि मतदाताओं को मतदान के लिए अंतिम दिन तक प्रेरित करते रहें।

गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर जिले के पदाधिकारियों और प्रत्याशियों के साथ बुधवार को पांच घंटे से अधिक समय तक चली अलग-अलग बैठकों में मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्षों, प्रभारियों और प्रत्याशियों से चुनावी तैयारियों का हाल जानने के बाद जीत के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। सीएम ने कहा कि ध्यान रखना होगा कि समाज का कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए। जनसंपर्क डोर-टू-डोर होना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!