CM योगी ने 'हिंदी दिवस' पर दी बधाई, बोले- 'हिंदी हमारे जीवन मूल्यों, संस्कारों तथा राष्ट्रीय एकता का बोध कराने वाली संस्कृति'

Edited By Pooja Gill,Updated: 14 Sep, 2023 12:06 PM

cm yogi congratulated on hindi day

Hindi Diwas 2023: आज यानी 14 सितंबर को देशभर में 'हिंदी दिवस' मनाया जा रहा है। हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। देश के कई राज्यों में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। आम बोलचाल के लिए भी हिंदी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। हिंदी भाषा...

Hindi Diwas 2023: आज यानी 14 सितंबर को देशभर में 'हिंदी दिवस' मनाया जा रहा है। हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। देश के कई राज्यों में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। आम बोलचाल के लिए भी हिंदी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। हिंदी भाषा को और बढ़ावा देने के लिए हर साल आज के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है। आज के इस खास दिन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 



CM योगी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर प्रदेशवासियों को इस खास दिन की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि 'हिंदी महज एक भाषा नहीं, अपितु हमारे जीवन मूल्यों, संस्कारों तथा राष्ट्रीय एकता का बोध कराने वाली पूरी संस्कृति है। 'हिंदी दिवस' की प्रदेश वासियों एवं हिंदी प्रेमियों को ढेरों बधाई! आइए, इसके विकास और इसे विश्व-ग्राम की भाषा बनाने के लिए संकल्पित हों।

यह भी पढ़ेंः यूपी समेत देश के कई राज्यों में आज होगी भारी बारिश, कई दिनों से सिलसिला जारी; ओडिशा में सबसे अधिक बारिश दर्ज

PunjabKesari

14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है 'हिंदी दिवस'
14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने की वजह यह है कि, जब साल 1949 में लंबी चर्चा के बाद देवनागरी लिपि में हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर 1949 के दिन हिंदी भाषा को भारत की राजभाषा बनाए जाने के लिए संविधान सभा ने एकमत से फैसला लिया था। इसके लिए 14 तारीख का चुनाव खुद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को जब संविधान लागू हुआ तो उसमें हिंदी समेत 14 भाषाओं को आठवीं सूची में रखा गया। जिसके बाद 26 जनवरी 1965 को हिंदी भाषा देश की राजभाषा बनाई गई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!