Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Apr, 2022 10:58 AM

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सीएम सहजनवां नगर पंचायत के बाग पिपरा में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद शहर के जेल...
लखनऊ: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सीएम सहजनवां नगर पंचायत के बाग पिपरा में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद शहर के जेल बाईपास रोड के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे।
बता दें कि सीएम योगी गुरुवार शाम 3:00 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह को जनता दर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। हालांकि अभी उनका प्रोटोकॉल नहीं जारी हुआ है।
सीएम योगी के आगमन और निरीक्षण कार्यक्रम की सूचना के बाद बुधवार की देर रात तक जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। जिसके चलते एडीएम प्रशासन, कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, उप श्रम आयुक्त अमित कुमार मिश्रा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सहजनवा के मुरारी इंटर कॉलेज में बने हेलीपैड स्थल समेत निर्माण स्थल का जायजा लिया।