CM योगी ने दिए सख्त निर्देश: समय से कार्यालय पहुंचे कर्मचारी, आधे घंटे से ज्यादा लंच ब्रेक न हो

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Apr, 2022 06:53 PM

chief minister gave strict instructions employees reached office on time

लोकभवन में टीम-9 के साथ मंगलवार को हुए बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुशासन पर काफी सख्त दिखे। बैठक के दौरान सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश भेजा है कि सभी सरकारी कार्यालय में अनुशासन को शीर्ष वरीयता पर रखा जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

लखनऊ: लोकभवन में टीम-9 के साथ मंगलवार को हुए बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुशासन पर काफी सख्त दिखे। बैठक के दौरान सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश भेजा है कि सभी सरकारी कार्यालय में अनुशासन को शीर्ष वरीयता पर रखा जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी शासकीय कार्यालयों में अनुशासन का माहौल बना रहना आवश्यक है। इसके लिए बेहद जरूरी है कि हर रोज सभी अधिकारी/कर्मचारी समय से कार्यालय आएं। इसके साथ ही साथ सभी जगह पर यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं पर भी भोजनावकाश आधे घंटे से अधिक न हो। सभी कार्यालयों में भोजनावकाश पूरा होने के बाद सभी कार्मिक पुन: अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहें।

सीएम योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश के बाद सरकारी कार्यालयों में लंच टाइम के दौरान कर्मचारियों के लंबे समय तक गायब रहने पर अब ब्रेक लगेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया और कहा कि कहीं पर भी लंच टाइम आधे घंटे से ज्यादा का न हो। लंच टाइम में कर्मियों के गायब रहने के संदर्भ में मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत मिली थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं को डिजिटल शक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार छात्र-छात्राओं को टैबलेट तथा स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही है। इसके वितरण का यह कार्यक्रम सभी जगह पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हो। टैबलेट/स्मार्टफोन के बेहतर प्रयोग के लिए आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण की व्यवस्था भी कराई जानी चाहिए।

डी.पी.आर. तैयार करने वाली संस्था टेंडर प्रक्रिया में नहीं लेगी भाग
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी जगह शुचिता और पारदर्शिता के दृष्टिगत यह सुनिश्चित कराया जाए कि पीडब्ल्यूडी या फिर ग्रामीण अभियंत्रण आदि विभागों में विभिन्न परियोजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने वाली संस्था किसी परियोजना के क्रियान्वयन/निर्माण आदि के लिए होने वाली टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लें। इस संबंध में स्पष्ट व्यवस्था लागू की जाए।

कोरोना के दौरान नियुक्त अस्थाई कर्मियों के भविष्य पर होगा विचार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में कार्य करने वाले कर्मियों की सेवा भावना प्रेरणास्पद है। अस्थायी तौर पर नियुक्त किये गए ऐसे कार्मिकों के भविष्य की सुरक्षा के दृष्टिगत विभागों में उचित प्रबंध किए जाएं। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त खाद्यान्न वितरण का कार्य सुचारू रूप से जारी रखने का भी निर्देश दिया है। एक भी पात्र परिवार राशन से वंचित न रहे।

गेहूं खरीद पर ध्यान दे अधिकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में गेहूं खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर व्यवस्था सुचारू बनी रहे। सभी जगह जिलाधिकारी स्वयं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। जिलों में नोडल अधिकारी एक्टिव रहें। इसके साथ ही किसानों को भुगतान में देरी न हो।

सभी जिलों में हो 75-75 तालाबों की खुदाई
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सभी 75 जनपदों में 75-75 तालाबों की खुदाई/पुनरुद्धार कराया जाए। इससे भूमिगत जल रीचार्ज और बेहतर हो सकेगा। तालाबों का चिन्हीकरण शीघ्रता से करते हुए इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!