राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की CM योगी से मुलाकात, प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Nov, 2023 12:20 PM

champat rai general secretary of ram mandir trust

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सीएम योगी के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर हुई इस मुलाकात के दौरान चंपत राय ने ...

लखनऊ: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सीएम योगी के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर हुई इस मुलाकात के दौरान चंपत राय ने मुख्यमंत्री को आगामी जनवरी माह में अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।
PunjabKesari
चंपत राय ने मीडिया से कहा कि कई वर्षों बाद अयोध्या अपने पुराने वैभवशाली स्वरुप को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को दीपोत्सव के रूप में एक प्रमुख त्यौहार भी मिल गया है। अयोध्या में भव्य श्रीराम का मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था की पहचान है। अयोध्या मुक्ति और मोक्ष की नगरी है और यहां के दर्शन मात्र से ही पुनर्जन्म तक से मुक्ति मिल जाती है।
PunjabKesari
गौरतलब है कि इसके पूर्व कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ट्रस्ट के सदस्यों ने मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था। बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। इसके बाद राम मंदिर दर्शन के लिए खुल जाएगा। इस बीच वहां विभिन्न तैयारियां चल रही हैं। तैयारियों पर बात करते हुए यूपी के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस बार 11 नवंबर को दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा। पिछली बार 17 लाख दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया गया था, इसबार इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 21 लाख दीये जलाने का कार्यक्रम है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!