सपा के पूर्व MLA सुभाष यादव समेत 50 के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 18 Feb, 2021 10:25 AM

case filed against 50 including former mla subhash yadav of sp

उत्तर प्रदेश बलिया जिले में रास्ता जाम कर आवागमन बाधित करने के आरोप में सपा के पूर्व विधायक सुभाष यादव समेत 25 नामजद तथा 30 अज्ञात लोगों के

बलिया:  उत्तर प्रदेश बलिया जिले में रास्ता जाम कर आवागमन बाधित करने के आरोप में सपा के पूर्व विधायक सुभाष यादव समेत 25 नामजद तथा 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बुधवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सपा नेताओं ने मंगलवार को बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौराहे पर लगभग चार घण्टे तक रास्ता जाम कर आवागमन बाधित कर दिया था। इस मामले में पुलिस की शिकायत पर सपा के पूर्व विधायक सुभाष यादव और दल के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव सहित 25 नामजद एवं 30 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि सपा नेताओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सोनबरसा चौरस्ता के पास राष्ट्रीय राजमार्ग—31 पर रास्ता जाम कर दिया था। सपा नेता गत 24 जनवरी को सड़क दुर्घटना में मृत सुनील कुमार नामक व्यक्ति के परिजन को प्रशासन के आश्वासन के बाद भी मुआवजा नहीं दिये जाने और बालक बाबा सेतु का सम्पर्क मार्ग नहीं बनाए जाने पर नाराज थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!