मासूम के साथ दरिंदगी; प्राइवेट पार्ट पर चोट, गले की टूटी हड्डी...कब्रिस्तान में खून से लथपथ मिली लाश

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 May, 2025 04:32 PM

brutality with an innocent injury on private part

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। दरिंदे ने पहले 10 साल की बच्ची के साथ रेप किया...

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। दरिंदे ने पहले 10 साल की बच्ची के साथ रेप किया, इसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। शनिवार को बच्ची की लाश कब्रिस्तान में खून से लथपथ मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के गले की हड्डी टूटी पाई गई और उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट भी पाई गई। बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दरिंदगी की गई थी। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कब्रिस्तान में बच्ची खून से लथपथ मिली थी। तब आशंका जताई गई थी कि बच्ची के रेप किया गया। उसके प्राइवेट पार्ट और गले पर भी चोट के निशान मिले थे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। गले की हड्डी टूटना भी आया है। इससे साफ है कि दरिंदे ने बच्ची के साथ कितनी घिनौनी हरकत की।

आरोपी गिरफ्तार 
इस वारदात की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी वेदपाल उर्फ बेदा को पेपर मिल रोड पर भट्टा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पचा चला है कि आरोपी नशे का आदि था। उसकी उम्र 45 से 50 साल के बीच है। रात के समय रोज शराब पीता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। उसने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ने पहले बच्ची से दरिंदगी की और फिर उसका कत्ल कर दिया। उसने गला दबाकर बच्ची को मार डाला। हत्या करने के बाद आरोपी भी बच्ची की तलाश करने का नाटक करता रहा, ताकि परिजनों व पुलिस को भनक नहीं लग सके। जिस जगह पर बच्ची का शव छिपाया था, वहां पर आरोपी किसी को लेकर नहीं गया। कब्रिस्तान की झाड़ियों में ही बच्ची के साथ रेप किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!