शर्मनाक: दुष्कर्म करने की नीयत से विवाहित के कमरे में घुसा जेठ, विरोध करने पर पिलाया तेजाब

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Aug, 2023 01:39 PM

brother in law enters married woman s room with the intention of raping her

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ही जेठ पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि चचेरे जेठ ने दुष्कर्म करने की नियत से उसके कमरे में अचानक घुस गया।  जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जबर उसे...

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ही जेठ पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि चचेरे जेठ ने दुष्कर्म करने की नियत से उसके कमरे में अचानक घुस गया।  जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जबरन उसे तेजाब पिला दिया। जिससे विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसियों और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद जब उसकी सेहत में सुधार हुआ तो फिर अपने ससुराल पहुंची। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। उसके बाद उसे घर बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ये है पूरा मामला
दरअसल, पीड़िता का विवाहिता छह वर्ष पहले बिथरी चैनपुर के गांव निवासी युवक से हुआ था। विवाह के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक था। लेकिन दो महीने पहले ही सऊदी अरब से आया उसका चचेरा जेठ उस पर गलत नीयत रखता था। बीते 31 जुलाई को वह घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी जेठ उसके कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर परिवार के लोग जुट गए। जब उसने आरोपी की हरकत के बारे में बताया तो ससुराल वालों ने विवाहिता की एक न सुनी बल्कि विवाहिता की ही पिटाई कर दी। उसके बाद उसे तेजाब पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद वह ठीक हो गई।

पीड़िता का ये है आरोप
पीड़ित विवाहिता ने बताया कि जब वह अस्पताल से ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। उसके पति ने भी उसकी नहीं सुनी। अब वह अपने ही एक रिश्तेदार के पास फरीदपुर में रह रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि घटनास्थल बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में आता है। विवाहिता को बिथरी चैनपुर भेजा गया है। वहां की ही पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!