BJP की 8वीं लिस्ट जारी: विधायक सुरेंद्र सिंह का कटा टिकट, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Feb, 2022 10:28 AM

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस लिस्ट में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट कट गया है। जिसके बाद बीजेपी वि...
बलिया: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस लिस्ट में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट कट गया है। जिसके बाद बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी को सुरेंद्र सिंह नामांकन करेंगे। बता दें कि सुरेंद्र सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।
इस लिस्ट में मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को बलिया से उम्मीदवार बनाया गया है। अमेठी से संजय सिंह, गाजीपुर से संगीता बलवंत को उम्मीदवार बनाया गया है।
पडरौना से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। पडरौना से पहले भाजपा के बागी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य विधायक थे लेकिन उन्होंने पिछले महीने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।
Related Story

UP IAS Transfer: जालौन, बहराइच और झांसी में बदले अफसर, पढ़ें पूरी लिस्ट

ज्योति सिंह पहुंचीं कोर्ट, पवन सिंह ने दिया बाढ़ का बहाना- कोर्ट ने अर्जी खारिज कर ठोक दिया जुर्माना

बागड़ धाम से लौटते समय हादसा, 12 श्रद्धालुओं की मौत पर CM योगी ने जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान

Mayawati का बड़ा ऐलान: भतीजे आकाश आनंद की वापसी के लिए रखी शर्त, 'राजनीति छोड़ें ससुर'

पूर्व सपा विधायक गुड्डू पंडित का शर्मनाक वीडियो वायरल: पत्नी को बालों से घसीटा और फिर...

'P से प्रभारी, P से PAGAL...' तावड़े के PDA तंज पर Akhilesh Yadav का बड़ा पलटवार

योगी सरकार का बड़ा ऐलान: 1 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, इसी दिसंबर खाते में आएगी पहली...

Assembly Elections 2027 : यूपी-गोवा में EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच शुरू, चुनाव आयोग ने तेज...

नए CEO की नियुक्ति पर बृजभूषण सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘हिसाब-किताब रखना आसान नहीं’

'15 साल की बच्ची से दरिंदगी'... पुलिस ने मुख्य आरोपी को धर दबोचा, 2 की तलाश जारी