फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में उतरी भाजपा, नाराज कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Feb, 2026 07:37 PM

bjp protests against the film yadav ji ki love story  with angry workers stagi

आगामी फिल्म ''यादव जी की लव स्टोरी'' के निर्माताओं और अभिनेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए प्रशासन को...

संभल: आगामी फिल्म ''यादव जी की लव स्टोरी'' के निर्माताओं और अभिनेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा।

विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व गुन्नौर निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक अजीत कुमार राजू यादव ने किया और बहजोई में जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने बाद में जिला मजिस्ट्रेट को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की गई। बुधवार को पुलिस ने बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत फिल्म के निर्माता, निर्देशक और मुख्य अभिनेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें शिकायत की गई है कि फिल्म की विषयवस्तु से समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है और सामाजिक सद्भाव बिगड़ सकता है। 

पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा नेता यादव ने आरोप लगाया कि फिल्म में कुछ पात्रों को आपत्तिजनक तरीके से चित्रित किया गया है। उन्होंने कहा, ''हमारी मांग है कि यह फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए। समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली ऐसी किसी भी फिल्म को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!