UP Politics: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का नाम 'चैन स्नैचर और लुटेरों' की सूची में, पुलिस ने चौराहों पर लगाई तस्वीरें

Edited By Mamta Yadav,Updated: 31 Oct, 2025 02:47 PM

bjp mandal vice president s name on list of chain snatchers and robbers

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने चेन स्नेचिंग और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाया है। जिले के विभिन्न थानों द्वारा अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी तस्वीरें सार्वजनिक रूप से चौराहों और बाजारों में लगाई जा रही हैं।

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने चेन स्नेचिंग और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाया है। जिले के विभिन्न थानों द्वारा अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी तस्वीरें सार्वजनिक रूप से चौराहों और बाजारों में लगाई जा रही हैं। इसी कड़ी में कछवा पुलिस ने जिन लोगों की तस्वीरें फ्लेक्सी बोर्ड पर जारी की हैं, उनमें भारतीय जनता पार्टी के मझवां मंडल उपाध्यक्ष भोनू सिंह का नाम भी शामिल है।

पुलिस की कार्रवाई
कछवा थाने द्वारा जारी की गई सूची में भोनू सिंह को ‘चेन स्नैचर और लुटेरा’ की श्रेणी में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि 2014 में भोनू सिंह पर मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने कहा कि पिछले 15 वर्षों के पुराने अपराधों का सत्यापन कर जनता को जागरूक करने के लिए अपराधियों की फोटो सार्वजनिक की जा रही है ताकि वे पुनः अपराध न कर सकें।

BJP में मचा हड़कंप
भोनू सिंह के नाम के इस खुलासे के बाद भाजपा संगठन में हलचल मच गई है। उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर उन्होंने खुद को मझवां मंडल उपाध्यक्ष बताया है और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल और विधायक सुचिस्मिता मौर्य शामिल हैं।

विपक्ष का हमला
घटना के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा, “अपराध भाजपा के लोग कर रहे हैं और बदनाम विपक्ष को किया जाता है। अब पुलिस की कार्रवाई से सब साफ हो गया है कि सत्ता पक्ष के लोग जनता की सेवा के नाम पर क्या कर रहे हैं।”

बीजेपी की प्रतिक्रिया
मामले पर भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञान दुबे ने कहा कि सोशल मीडिया से घटना की जानकारी मिली है। यदि भोनू सिंह पार्टी पदाधिकारी हैं और उन पर अपराध का आरोप सिद्ध होता है, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। वहीं, मझवां मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि भोनू सिंह के खिलाफ आपराधिक प्रकरण की जानकारी उन्हें नहीं थी। अब जानकारी मिलने के बाद जिला अध्यक्ष को उनके निष्कासन के लिए पत्र भेजा जा रहा है।

जिलेभर में पुलिस की सख्ती
मिर्जापुर की सभी कोतवालियों शहर, कटरा, चुनार, देहात, चील्ह और कछवा ने अब तक कुल 35 से अधिक अपराधियों की सूची जारी की है। ये तस्वीरें प्रमुख चौराहों, थानों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाई जा रही हैं ताकि लोग सतर्क रहें और अपराधियों पर सामाजिक दबाव बने।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!