BJP नेत्री के बेटे के अश्लील वीडियो वायरल; युवती ने दर्ज कराया केस, कहा- पति-पत्नी के विवाद में मुझे किया बदनाम

Edited By Pooja Gill,Updated: 31 May, 2025 09:09 AM

bjp leader s son s obscene video goes viral woman files case

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इन वीडियो में युवक एक महिला के साथ...

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इन वीडियो में युवक एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में दिख रही युवती ने केस दर्ज कराया है कि पति-पत्नी ने विवाद में उसे बदनाम किया गया है। आरोप है कि दोनों के बीच चल रहे विवाद के कारण ही भाजपा नेत्री की पुत्रवधू ने अपने पति और उस युवती के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए। 

भाजपा नेत्री की पुत्रवधू ने चुराए वीडियो 
इस वायरल वीडियो में दिख रही युवती ने शुक्रवार शाम को कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया। उसका आरोप है कि भाजपा नेत्री की पुत्रवधू ने किसी तरह से मोबाइल फोन से उसके वीडियो चुरा लिए। उसने ये वीडियो अपनी बहन को फारवर्ड कर दिए। उससे पैसों की मांग कर ब्लैकमेल किया गया। रकम न देने पर ये वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर दिए। इस मामले में युवती ने महिला की बहन और उसके पति को भी नामजद किया है। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है। 

पत्नी ने दर्ज कराया केस 
वहीं, शुक्रवार सुबह भाजपा नेत्री की पुत्रवधू ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि शादी के बाद से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही, पति उसका मजाक उड़ाते हुए वीडियो दिखाकर धमकाता है कि "तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता है।" युवक की पत्नी ने कहा कि उसकी शादी 30 नवंबर 2021 को बीएम गार्डन में हुई थी। ससुराल वालों का घर करहल रोड पर है। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए ताने, मारपीट और भूखा रखा जाना जैसी प्रताड़ना झेल रही है।ससुराल के लोग उसे कमरे में बंद कर देते हैं और खुद एसी में सोते हैं जबकि उसे जमीन पर सुलाते हैं। पति का किसी महिला से अवैध संबंध है और वह गंदे वीडियो दिखाकर मानसिक प्रताड़ना करता है।

होटल और रेस्टोरेंट में बनाए गए वीडियो
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो शहर के अलग-अलग होटलों और रेस्टोरेंट्स में शूट किए गए हैं। जिन महिला के साथ युवक वीडियो में नजर आ रहा है, वह भी मैनपुरी की ही रहने वाली है, और उसने अपने पति को छोड़ दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा महिला नेता का फोन बंद है, और परिवार की ओर से अभी तक कोई सफाई नहीं आई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!