Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Feb, 2025 07:07 AM

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। यादव का यह बयान उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पेश होने के एक दिन बाद आया है। पार्टी के एक बयान के अनुसार अखिलेश यादव ने...
Lucknow News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। यादव का यह बयान उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पेश होने के एक दिन बाद आया है। पार्टी के एक बयान के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर व्यक्ति पर 36,000 रुपए का कर्ज है। राज्य पर कुल 9 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है।
इस बजट में भी BJP सरकार ने लिया 91 हजार करोड़ का कर्ज: अखिलेश
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इस बजट में भी भाजपा सरकार ने 91 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 2017 तक उत्तर प्रदेश पर 3 लाख करोड़ का कर्ज था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पिछले 8 साल में 6 लाख करोड़ रूपए का और कर्ज ले चुकी है।
BJP सरकार UP को लगातार कर्ज के बोझ से दबा रही: अखिलेश
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को लगातार कर्ज के बोझ से दबा रही है। वह अपनी गलत आर्थिक नीतियों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था से भी खिलवाड़ कर रही है। यह सब भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए कर रही है। इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी परेशान हैं। लोगों के हाथ में पैसा नहीं है। जनता की जेबें खाली हैं।
वित्त मंत्री ने गुरुवार को पेश किया था 8,08,736 करोड़ रुपए का बजट
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था, जिसमें अनुसंधान एवं विकास और सूचना प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित किया गया है।