स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- SC/OBC के आरक्षण पर BJP ने चलाई तलवार, इसीलिए मैंने छोड़ा था पार्टी

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Aug, 2023 06:28 PM

bjp fired sword on sc obc reservation that s why i left the party

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व  मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एक दिवसीय दौरे पर मैनपुरी जिले के ज्योति खुड़िया पहुंचे। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि  योगी सरकार ने...

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व  मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एक दिवसीय दौरे पर मैनपुरी जिले के ज्योति खुड़िया पहुंचे। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि  योगी सरकार ने SC/OBC के आरक्षण पर तलवार चलाई। मैं जब भाजपा में था तो इसका विरोध किया। जब पार्टी ने SC/OBC के आरक्षण पर बात नहीं मानी तो मैने पार्टी छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा में जाने का कोई सवाल नहीं उठता। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा का संविधान में कोई विश्वास नहीं है इसलिए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में भी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को नहीं रखा है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के 9 साल के कार्यकाल में देश का नौजवान त्रासदी झेल रहा है। महंगाई चरम पर है। देश में जहां गैस सिलेंडर 250 रुपए का मिलता था अब भाजपा राज्य में 1200 रुपये मिल रहा है। इनकी जिम्मेदारी जनता के प्रति नहीं कुछ उनके खास लोगों प्रति है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं से लोगों की मौतें हो रही है उन पर अंकुश लगाने में सरकार विफल है।

भाजपा देश की सभी धरोहर बेच रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली यह निकम्मी सरकार है। भारतीय जनता पार्टी ईस्ट इंडिया कंपनी बन गई है लेकिन ब्रिटिश काल में ईस्ट इंडिया कंपनी अपने देश के लिए वफादार थी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कानून में बदलाव को कहा कि पहले से ही देश में प्रभावी कानून थे नाम बदलकर कुछ शब्दों में हेरकर कर देना यह कोई नया कानून नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजरों में मुलायम सिंह यादव महापुरुष नहीं है।

ये भी पढ़ें:- भाजपा नेता का बड़ा दावा, रालोद के मतदाता आज भाजपा की ओर आकर्षित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने पांच सीट जीती थीं, लेकिन गठबंधन से हटने के बाद के आम चुनाव में रालोद को एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!