भाजपा जनता की नहीं ईवीएम की सरकार : बसपा

Edited By Ruby,Updated: 12 Jul, 2019 06:18 PM

bjp does not have the government of evm shamsuddin

संतकबीरनगरः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बस्ती, देवी पाटन व फ़ैजाबाद मण्डल के मुख्य जोन इंचार्ज शमशुद्दीन राईनी ने कहा है कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश में जनता की नहीं बल्कि ईवीएम की सरकार है।  पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर..

संतकबीरनगरः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बस्ती, देवी पाटन व फ़ैजाबाद मण्डल के मुख्य जोन इंचार्ज शमशुद्दीन राईनी ने कहा है कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश में जनता की नहीं बल्कि ईवीएम की सरकार है।  पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राईनी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने महंगाई, भ्रष्टाचार, कालाधन आदि का नारा देकर देश की जनता का विश्वास जीता था, लेकिन पांच साल में कोई भी वादा पूरा नहीं कर सके। इस कारण देश के किसानों, नौजवानों तथा मेहनतकश अवाम में भारी गुस्सा था और देश की जनता मोदी की सरकार को हराने का मन बना चुकी थी।       

उन्होंने बताया कि इसके बाद देश में हिन्दुस्तान बनाम पाकिस्तान एक माहौल बनाया गया तथा कथित सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर लोगों का ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही ईवीएम का खेल खेला गया। हजारों नहीं लाख दो लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीता गया। भाजपा सरकार जनता के हित में नहीं है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान के द्वारा जो अधिकार दिया और लोकतंत्र की स्थापना हुई उसके विरुद्ध भाजपा सरकार काम कर रही है।   

बसपा नेता ने कहा कि 2022 में भाजपा सरकार को हराकर उत्तर प्रदेश में बहन मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए सर्वसमाज में भाईचारा बनाने का काम करना होगा। बहन मायावती के शासन में कोई गरीबों की जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत नहीं करता था। गुण्डे या तो जेलों में थे या प्रदेश से बाहर चले गए थे। कानून का शासन था। आज कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। महंगाई चरम पर है। इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!