बदायूं: सगे भाई-बहनों समेत 6 लोग गंगा में डूबे, लोगों की सूझबूझ से 4 की बची जान

Edited By Umakant yadav,Updated: 22 Sep, 2020 12:34 PM

badaun 6 people drowned in the ganges including their siblings

उत्तर प्रदेश में बदायूं के सहसवान तहसील इलाके में दो सगी बहनें और उसके एक भाई समेत छह लोग गंगा में डूब गए। इनमें चार को जीवित निकाल लिया गया। एक किशोरी का शव मिला है, जबकि उसकी बहन का अब....

बदायूँ: उत्तर प्रदेश में बदायूं के सहसवान तहसील इलाके में दो सगी बहनें और उसके एक भाई समेत छह लोग गंगा में डूब गए। इनमें चार को जीवित निकाल लिया गया। एक किशोरी का शव मिला है, जबकि उसकी बहन का अब तक कुछ पता नहीं लग सका है। गोताखोरों की टीम तलाश कर रही है लेकिन आज सुबह तक कामयाबी नहीं मिली।

उप जिलाधिकारी लाल बहादुर सिंह ने आज यहां कहा कि सहसवान के तटवर्ती गांव जमालपुर पोपरी निवासी प्रेम सिंह की बेटी ममता, वीरवाला, बेटा महावीर, गांव के ही रंजीत, सुमन, पिंकी सोमवार की शाम गंगा के टोटपुर करसरी घाट पर पुल के नीचे से कांस बीनने गए थे। उस समय तेज धूप थी।

इन लोगों को गर्मी लगी तो सभी गंगा में नहाने लगे। गहराई में जाने से यह डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह से महावीर, रंजीत, सुमन और पिंकू को निकाल लिया, लेकिन ममता और वीरवाला नहीं मिली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!