Auraiya: HC के आदेश पर 7 धार्मिक स्थलों को हटाया गया, समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध में लगाया जाम

Edited By Umakant yadav,Updated: 08 Apr, 2021 02:11 PM

auraiya 7 religious places were removed on the orders of hc

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हाईकोर्ट के आदेश पर जालौन रोड़ किनारे बने सात धार्मिक स्थलों को पुलिस व प्रशासन ने हटा दिया। वहीं आज एक समुदाय विशेष के लोगों ने पहले से जानकारी न दिए जाने का आरोप लगा सुबह जाम लगा दिया।

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हाईकोर्ट के आदेश पर जालौन रोड़ किनारे बने सात धार्मिक स्थलों को पुलिस व प्रशासन ने हटा दिया। वहीं आज एक समुदाय विशेष के लोगों ने पहले से जानकारी न दिए जाने का आरोप लगा सुबह जाम लगा दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन व शासन के निर्देश पर बीती रात्रि औरैया में बने पांच हनुमान मंदिर व मां मंगलाकाली रोड़ पर बनी दो मजारों को जेसीबी के द्वारा हटा दिया गया है। सुबह जब एक समुदाय विशेष के लोगों को मां मंगलाकाली रोड़ से मजार हटाये जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने आक्रोशित होकर जालौन मार्ग पर अवरोध उत्पन्न कर जाम लगा दिया।

औरैया-जालौन मार्ग पर जाम लगने की जानकारी होते ही जिले के आलाधिकारी अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, उपजिलाधिकारी रमेश यादव, क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र नाथ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर, धार्मिक स्थल हटाये जाने की बात बताई और उन्हें समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!