कातिल पत्नी और जहरीला सांप! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, ऐसे दी दर्दनाक मौत

Edited By Pooja Gill,Updated: 17 Apr, 2025 11:58 AM

murderous wife and poisonous snake wife conspired

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित सौरभ हत्याकांड के बाद अब एक और मामला चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, जिले के बहसूमा थाना इलाके के अकबरपुर सादात गांव में रहने वाले अमित...

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित सौरभ हत्याकांड के बाद अब एक और मामला चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, जिले के बहसूमा थाना इलाके के अकबरपुर सादात गांव में रहने वाले अमित कश्यप उर्फ मिक्की (25) की मौत वाइपर सांप के काटने से होने की बात सामने आई थी। लेकिन, अब इस मामले में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई।

PunjabKesari 
                                                         कातिल पत्नी और प्रेमी

जानिए पूरी घटना 
यह घटना जिले के बहसूमा थाना इलाके के अकबरपुर सादात गांव की है। यहां के एक निवासी अमित (25) मजदूरी करता था। शनिवार को भी काम पर गया और शाम को घर आकर हर रोज की तरह खाना खाया और अपने कमरे में जाकर सो गया। लेकिन, उसे ये नहीं पता था कि आज के बाद वह कभी नहीं उठेगा, कमरे में उसकी मौत उसका इंतजार कर रही थी। सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। शव को हिलाने पर उसके नीचे सांप बैठा हुआ था। परिजनों ने सांप को पकड़ा और युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसके शरीर पर 10 निशान थे। सांप ने 10 बार डसा। बताया जा रहा है कि सांप उसके शव के नीचे साारी रात बैठा रहा। अमित अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था और उसके 3 छोटे बच्चे हैं।

PunjabKesari 

पति और प्रेमी ने दी  मौत 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर पता चला कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं हुई, बल्कि दम घुटने से हुई है। अमित के शरीर पर सांप के काटने के साथ-साथ चोट के भी कई निशान थे। पुलिस को शक है कि उसकी मौत गला दबाकर की गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है और पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो पत्नी और प्रेमी ने हत्या करने से इनकार किया और पुलिस को काफी समय तक गुमराह किया। फिर सख्ती करने के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

PunjabKesari 
हत्या को हादसा दिखाना चाहते थे आरोपी
पत्नी और उसके प्रेमी के प्रेम संबंधों की जानकारी गांव वालों को थी। दोनों ने मिलकर अमित को मारने की साजिश रची थी। दोनों ने पहले अमित का गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर हत्या को हादसा दिखाने के लिए सांप लेकर आए और उस पर छोड़ दिया। प्रेमी अमरदीप पास के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में रहने वाले एक सपेरे से वाइपर सांप को एक हजार रुपये में खरीद कर लाया था। यह सांप बहुत जहरीला होता है और इसके डसने से कोई नहीं बच सकता। सांप को अमित के शव के नीचे दबाकर रखा था, इसलिए सांप ने उसे कई बार डसा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!