BSP के पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल, कहा- कांग्रेस ही लड़ रही दलितों की असली लड़ाई

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Mar, 2021 06:55 PM

another blow to bsp former mla dhirendra prasad joins congress

उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के पुवायां से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद शनिवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद ने उप्र...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के पुवायां से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद शनिवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद ने उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष पार्टी (कांग्रेस की) सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद, प्रसाद ने कहा, ''कांग्रेस और प्रियंका (गांधी वाड्रा)  ही दलित, पिछड़ों और वंचित समुदाय के लिए असली लड़ाई लड़ रही हैं।'' वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने पर प्रसाद को बधाई दी और कहा कि पार्टी में उनके आने से शोषित और वंचित समुदाय के हित के लिए कांग्रेस द्वारा किये जा रहे संघर्ष में और तेजी आएगी।

उन्होंने दावा किया, भाजपा सहित गैर कांग्रेस दलों से लोगों का पूरी तरह मोहभंग हो चुका है और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और युवाओं का रुझान कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है।'' लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नदी अधिकार यात्रा बसवार, प्रयागराज से बलिया माझी घाट तक निषाद भाइयों और मछुआरा समाज के अधिकारों के लिए चल रही है। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के शासनकाल में निषाद समुदाय को नदी, पोखर, झील, मिट्टी, बालू के प्राकृतिक उपज का अधिकार दिया गया था, लेकिन आज बड़ी- बड़ी कंपनियां नदी की खनिज संपदा लूट रही हैं।'' उन्होंने दावा किया, जब निषाद समुदाय ने इसका विरोध किया, तो भाजपा सरकार ने क्रूर कार्रवाई करते हुए उनको मारा-पीटा और प्रताडि़त किया।'

 उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ''सरकार यह जान ले कि आने वाले चुनाव में यही निषाद समुदाय सरकार का घमंड चूर-चूर कर देगा और उसे सत्ता से उखाड़ फेंकेगा।'' प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि रोजाना 22 से 23 किमी. नदी अधिकार यात्रा चल रही है और अब तक 112 किमी की यात्रा पूरी हो चुकी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!