आनंदीबेन ने मां बिन्ध्यवासिनी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, बोलीं- TB मुक्त भारत बनाने में करें सहयोग

Edited By Umakant yadav,Updated: 03 Mar, 2021 06:54 PM

anandiben saw the blessings of mother bindhyavasini said

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बुधवार को यहां बिन्ध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां बिन्ध्यवासिनी के पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन कर पूजन किए। उन्होंने आम यजमान की तरह अभ्यर्थना कर देवी से आशीर्वाद मांगा। सम्पूर्ण धार्मिक कार्यक्रमों...

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बुधवार को यहां बिन्ध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां बिन्ध्यवासिनी के पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन कर पूजन किए। उन्होंने आम यजमान की तरह अभ्यर्थना कर देवी से आशीर्वाद मांगा। सम्पूर्ण धार्मिक कार्यक्रमों को स्थानीय भाजपा विधायक एवं बिन्ध्याचल धाम के पुरोहित पंडा रत्नाकरमिश्र और उनके साथी पुरोहित पंडितों द्वारा सम्पन्न कराया गया। उनके यहां पहुंचने से पहले पूजन सामग्री सहित सभी व्यस्थता पूर्ण कर ली गयी थी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राज्यपाल के दर्शन पूजन के दौरान पूरे मंदिर परिसर को आम दर्शनार्थियों से खाली करा लिया गया था। राज्यपाल आनंदी बेन की यह पहली यात्रा थी। वाराणसी से सड़क मार्ग से आज दोपहर यहां पहुँची आनंदी बेन ने दर्शन पूजन से पहले प्रदेश सरकार की टीबी मरीजों के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के प्रगति का जायजा लिया। एक एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक क्षय रोग मरीजों से संवाद कार्यक्रम में सभी से मुलाकात की और मर्ज के निदान में चल रहे दवा के लाभ हानि की भी जानकारी ली।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी विधालय के प्रधानाचार्यों को एक एक मरीज को गोद लेने का निर्देश दिया है। सभी प्रधानाचार्य अपने अपने मरीज को लेकर महामहिम राज्यपाल के सामने प्रस्तुत हुए थे। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीडी गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों ने चलाए जा रहे अभियान के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। राज्यपाल ने काफी रुचि भी दिखाई। राज्यपाल ने बिन्ध्याचल धाम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना बिन्ध्य कोरिडोर के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। इस योजना की प्रशंसा भी की विशेष रूप से स्थानीय विधायक रत्नाकरमिश्र की पीठ थपथपाई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!