Edited By Imran,Updated: 23 Mar, 2023 02:27 PM

लोकसभा चुनाव अभी अगले साल होने को है, लेकिन अभी से सभी पार्टियों ने वोट बैंक के लिए अपने-अपने दाव पेंच लगाना शुर कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद के 2024 में पीएम फेस होने पर बड़ा बयान दिया है।
Lok Sabha Elections 2024: देश में लोकसभा चुनाव अभी अगले साल होने को है, लेकिन अभी से सभी पार्टियों ने वोट बैंक के लिए अपने-अपने दाव पेंच लगाना शुर कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद के 2024 में पीएम फेस होने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम थर्ड फ्रंट का चेहरा नहीं होंगे। हमारी कोशिश है कि बीजेपी को कैसे 2024 में केंद्र में सत्ता में आने से रोका जाए।
इस दौरान उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि जब सारस को तकलीफ थी पैर टूटा चोट लगी, तब सारस को बचाने का काम आरिफ ने किया था। पिछले कई दिनों से आरिफ ने उसकी सेवा की। सेवा की वजह से उससे लगाव हो गया। दोनों साथ-साथ रहने लगे, खाना-पीना उठना बैठना, सब उसके साथ था। हम सब स्वीकार करते हैं कि सारा गांव उससे लगाव रखता था। सरकार उसको उठा ले गई। तो ये जिम्मेदारी सरकार की बनती है। सारस की जिम्मेदारी अब वन विभाग की बनती है। अब वह कहीं चला गया है। अगर गांव वालों ने उसको सुरक्षित ना रखा होता तो आज क्या स्थिति होती। उसकी जान चली जाती तो जिम्मेदार कौन होता।

पीएम मोदी पर भी कसा तंज
अखिलेश ने कहा कि कोई अगर बिस्किट खिलाता है, कोई दाना खिलाता है। पूरे देश ने देखा प्रधानमंत्री जी को अपने घर में दाना खिला रहे थे। क्या यह वन विभाग के लोग मोर को लाएंगे। BJP के मंत्री कुछ जानते नहीं अगर वह जानते तो कुछ बताते। अगर उसके पैर में चोट थी तब क्यों नहीं मदद की।