लोकसभा चुनाव के लिए कन्नौज की जमीन मजबूत करने में जुटे अखिलेश, 6 अगस्त को निकालेंगे समाजवादी विकास रोजगार यात्रा

Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Jul, 2023 08:52 AM

akhilesh yadav engaged in strengthening

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2024 में लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। सभी राजनीतिक दल इसके लिए तैयारी कर रहे है। समाजवादी पार्टी ने भी इस चुनाव में 80 की 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। सपा चुनाव जीतकर भाजपा को सत्ता से हटाना चाहती...

UP Politics (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश में 2024 में लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। सभी राजनीतिक दल इसके लिए तैयारी कर रहे है। समाजवादी पार्टी ने भी इस चुनाव में 80 की 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। सपा चुनाव जीतकर भाजपा को सत्ता से हटाना चाहती है। इसी के मद्देनजर सपा मुखिया अखिलेश यादव अपनी  रणनीति के तहत चुनाव के लिए अब कन्नौज की जमीन मजबूत करने में जुटे है। जहां पर ताल ठोकने के लिए अखिलेश यादव 6 अगस्त को समाजवादी विकास रोजगार यात्रा निकालेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि सपा भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए तैयारी कर रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रहे है। इसके लिए  कन्नौज में काऊ मिल्क प्लांट से लेकर मंडी तक यह यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में अखिलेश काऊ मिल्क योजना, आलू मंडी, जिला अस्पताल महिला विंग का जिक्र करेंगे और भाजपा के विकास कार्यों की बर्बादी को बताएंगे। अखिलेश का कहना है कि इत्र उद्योग के लिए मशहूर कन्नौज में इसके विकास के साथ ही इत्र म्यूजियम बनाने की योजना बनाई गई थी। कन्नौज में काऊ मिल्क प्लांट भी समाजवादी सरकार में लगा था। जिसे बीजेपी सरकार ने बर्बाद कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः Politics News: सपा सरकार में रहे पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल- गृहमंत्री को बताया तड़ीपार...अखिलेश यादव ने किया बचाव

PunjabKesari

दुग्ध विकास की योजना को भाजपा ने बर्बाद कर दिया: सपा
इस यात्रा के जरिए सपा कन्नौज सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की भाजपा सरकार द्वारा की जा रही बर्बादी को रेखांकित करेगी। सपा का कहना है कि इत्र के लिए मशहूर कन्नौज अपने दुर्दिन के दौर से गुजर रहा है। दुग्ध विकास की इस योजना को भाजपा ने बर्बाद कर दिया। यहां एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी चालू करने का काम भी हुआ था। कन्नौज में जिला अस्पताल में महिला विंग का निर्माण और कन्नौज-तिर्वा फोर लेन सड़क का भी निर्माण हुआ था। वहीं, अखिलेश ने कहा कि राज्य में जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से रोजगार न मिलने से नौजवानों का भविष्य भी अंधकार में हो गया है। बीजेपी ने सपा सरकार द्वारा किए कार्यो को बर्बाद कर दिया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!