अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘भाजपा सरकार में लूट मची है, मंत्री लूट में सबसे ऊपर’

Edited By Mamta Yadav,Updated: 08 Jan, 2025 11:24 PM

akhilesh said  there is loot going on in the bjp government

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है और इस सरकार ने झूठ और लूट को अपनी नीति बना लिया है।

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है और इस सरकार ने झूठ और लूट को अपनी नीति बना लिया है।

भाजपा सरकार में हर विभाग में लूट मची है
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा लोक कलाकारों की उपेक्षा की है। पीडीए, समाजवादी सरकार ने कलाकारों को सम्मान दिया। उन्हें यश भारती से सम्मानित करने के साथ ही हमेशा प्रोत्साहित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठे वादे करके हर वर्ग को छलने का काम किया है। इस सरकार में किसान, नौजवान, पीडीए, कलाकार, व्यापारी सभी दु:खी है। भाजपा ने सबको धोखा दिया है। भाजपा सरकार में हर विभाग में लूट मची है। सरकारी बजट को लूटा जा रहा है। ऊपर से नीचे तक जिसे जहां मौका मिल रहा है लूटने में जुटा हैं। मंत्री लोग लूट के मामले में सबसे ऊपर है। हर स्तर पर कमीशनखोरी जारी है। भाजपा सरकार के रहते सामाजिक संवेदना मृतप्राय है, भाजपा में कोई जीवन नहीं है।

भाजपा नीरस, नकारात्मक राजनीति करती है
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा है। आम जनता के हित में कुछ भी नहीं हो रहा है। भाजपा ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली सब व्यवस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। झूठ और लूट को भाजपा सरकार ने अपनी नीति बना ली है। बजट की लूट करना, गरीबों की जमीन पर कब्जा करना और विरोधी दलों के नेताओं और पार्टियों पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करना ही भाजपा का एकमात्र उद्देश्य रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नीरस, नकारात्मक राजनीति करती है। आदित्य नाथ न योगी है, न मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद के दायित्व पर खरे उतरे है। प्रयागराज के महाकुंभ में महान पूज्यनीय संत, महात्मा, बाबा तपस्या में लीन हैं लेकिन अच्छा हो फरवरी 2027 में महाकुंभ के समापन के बाद संत, बाबा अपने गुरु भाई आदित्य नाथ जी को भी अपने साथ ले जाएं। यह उत्तर प्रदेश की जनता पर बहुत उपकार होगा। यह पुण्य कार्य जनहित में माना जाएगा।

सरकार की गलत नीतियों से महंगाई बेरोजगारी चरम पर
यादव ने कहा कि इस सरकार की गलत नीतियों से महंगाई बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की अराजकता, लूट, भ्रष्टाचार से बचाने और प्रदेश के विकास, नौजवानों, किसानों के भविष्य के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है। पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर तैयारी में जुट जाएं। आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाएं और लोगों को भाजपा की गलत नीतियों की जानकारी दें। बूथ को मजबूत करें।

 



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!