Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Jun, 2025 08:37 AM

UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता से बेदखल...
UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता से बेदखल हुए लोगों को सरकार के विरोध के अलावा कोई विकल्प नहीं दिख रहा है। यह बात राजभर ने अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क विकास कार्य पर सवाल उठाने पर कही है। उन्होंने कहा वे सिर्फ आलोचना करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
'आज देश व प्रदेश में विकास की बयार बह रही है'
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आज देश व प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। देश व प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व से खुश है और विकास की सहभागी बन रही है, लेकिन ये बात सत्ता से बेदखल लोगों को पसंद नहीं आ रही है। जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा ‘‘हमने इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार से सहमति ले ली है और एक प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। लेकिन जब तक तक यह लोकसभा और राज्यसभा में यह प्रस्ताव पास नहीं हो जाता, तब तक इसे लागू नहीं किया जा सकता।''
राजभर के इस बयान से साफ है कि सरकार अब स्थानीय निकाय चुनावों में भी बड़े बदलाव की तैयारी में है, लेकिन आखिरी फैसला संसद से पारित होने के बाद ही होगा।अब देखने वाली बात होगी कि इस मुद्दे पर विपक्ष क्या रुख अपनाता है और संसद में इस प्रस्ताव को कितनी आसानी से मंजूरी मिलती है।