Agra News: लूटपाट के मामले में फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Jan, 2023 05:03 PM

agra news absconding accused in robbery

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। जहां पर आगरा के लोहामंडी के बलदेव गंज बाजार में सराफ 6 सोने की चेन लूट कर फायरिंग करने वाले बदमाशों में से एक को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार...

आगरा (मन मल्होत्रा): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। जहां पर आगरा के लोहामंडी के बलदेव गंज बाजार में सराफ 6 सोने की चेन लूट कर फायरिंग करने वाले बदमाशों में से एक को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की घेराबंदी को देखकर बदमाश ने गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक को पकड़ लिया। बाकी अन्य की तलाश की जा रही। वहीं पुलिस ने दो और बदमाशों को दिल्ली में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि रात तीन बजे मुखबिर की सूचना पर बिचपुरी चौकी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार आती हुई नजर आई। इसको रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार में बैठे बदमाश ने गाड़ी को दौड़ा लिया। पुलिस ने इस पर घेराबंदी की, लेकिन उसने फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मियों ने अपना बचाव करते हुए गोली चलाई। बदमाश कार छोड़कर भागने लगा। इस दौरान वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: सम्मान पर संग्राम: Rajbhar ने की 'राजा सुहेलदेव' को भारत रत्न दिए जाने की मांग, Akhilesh से पूछा- Swami पर क्यों नहीं कर रहे कार्रवाई


PunjabKesari

मुठभेड़ में आरोपी के पैर पर लगी गोली
इस मुठभेड़ में अभियुक्त सोहेल पुत्र असलम निवासी यमुना विहार, थाना भजनपुरा, दिल्ली को 2 पिस्टल, 3 मैगजीन, 4 खोखा और 8 कारतूस एवं 1 सफेद रंग की कार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर में गोली लगी है। बता दें कि लोहा मंडी लूट कांड में एक बदमाश को बिचपुरी क्षेत्र में गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दो और बदमाशों को दिल्ली में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उनसे आगरा और फरीदाबाद में हुई घटना में प्रयुक्त काली रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, जिसको तीनों बदमाशों ने 19 दिसंबर को चोरी की सफेद बुलेट मोटरसाइकिल से पुस्ता रोड दिल्ली के पास फ्लाईओवर से पिस्टल के बल पर लूटा था, उसको बरामद कर लिया है।

PunjabKesari

आरोपी ने 6 घटनाओं को दिया अंजाम
दिल्ली में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुलाम अली निवासी विजय पार्क, थाना भजनपुरा, दिल्ली और समीर सैफी निवासी A43 गली नंबर एक, गंगा विहार, नियर गोकुलपुरी पोस्ट ऑफिस, थाना गोकुलपुरी के रूप में हुई है। गुलाम, समीर और सोहेल खान का एक गैंग है। सोहेल कबाड़े का काम करता है। फिलहाल करीब डेढ़ से दो माह में 6 पिस्टल के बल पर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 6 घटनाओ को अंजाम दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!