गैंगरेप के बाद दरिंदों ने विवाहिता को जलाने का किया प्रयास, किसी तरह जान बचाकर भागी महिला 30 प्रतिशत जली
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 27 Feb, 2021 12:50 PM

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त है। प्रदेश में मिशन शक्ति व अन्य कार्यक्रमों का संचालन इसका उदाहरण है। इसके बावजूद ब
सीतापुरः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त है। प्रदेश में मिशन शक्ति व अन्य कार्यक्रमों का संचालन इसका उदाहरण है। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला प्रदेश के सीतापुर का है। जहां घर से निकली महिला के साथ दरिंदों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। इतना ही नहीं गैंगरेप के बाद उसे जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया।
बता दें कि संदना इलाके के एक गांव की 32 वर्षीय महिला मायके जाने के लिए गुरुवार को घर से सिधौली पहुंची। लेकिन यहां से वह मायके न जाकर दोपहर बाद ससुराल वापस जाने लगी। वह भटककर मिश्रिख आ गई। आरोप है कि नीमसार थाना क्षेत्र का श्रीनगर निवासी ठेलिया चालक रामकृष्ण महिला को मिश्रिख बस अड्डे से अपने घर ले आया। रात में महिला के साथ रामकृष्ण और उसके पुत्र संजय ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया। वहां से भागी महिला एक खेत में पड़ी रही। शुक्रवार दोपहर बाद किसी तरह पीड़िता दूसरे गांव पहुंची और लोगों को जानकारी दी।
वहीं महिलाओं ने पीड़िता को कपड़े पहनाए और नैमिषारण्य पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर एसपी आरपी सिंह, एएसपी एनपी सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच परिवार के लोग भी आ गए। पीड़िता को मिश्रिख स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सक के अनुसार महिला 30 प्रतिशत जली है।
Related Story

तड़के 3:30 बजे RSS नेता के घर बदमाशों ने मचाया हंगामा और लूटे लाखों के जेवर, 2 अरेस्ट... अब चलेगा...

UP का Mall बना आग का गोला! लाखों का सामान जलकर खाक, तस्वीरों में कैद हुआ खौफनाक मंजर, 15 दमकल...

अब चूल्हा कैसे जलेगा? सोना-चांदी छोड़ अब LPG सिलेंडर पर हाथ साफ कर रहे बदमाश, CCTV में कैद हुई LIVE...

सपा विधायक की चलती कार में लगी आग, ... कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

शराबी कैदी का गजब कांड: Police को दिया पेशाब का झांसा, दीवार फांदकर भागा और फिर जो किया...

हाथ में खाली सिलेंडर और सांसों की जंग: गैस एजेंसी पर अचानक गिरा 75 साल का शख्स, 2 युवकों ने दी CPR...

UPSRTC करेगा 2584 महिला परिचालकों की भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी! जानें भर्ती की प्रक्रिया

पंचायत में कत्लेआम मचाने वाला कातिल Encounter में ढेर, भागने के लिए Police पर ही तान दी थी पिस्टल

प्रसाद की थाली... और सामने खड़ी मौत: बेकाबू कार ने मासूम को 30 मीटर तक घसीटा, रोंगटे खड़े कर देगा ये...

शादी सरकारी, आशिक परमानेंट! 60 हजार मिलते ही प्रेमी संग भागी दुल्हन, अब सर्टिफिकेट लेकर थाने-थाने...