Edited By Purnima Singh,Updated: 31 Mar, 2026 10:38 AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी ...
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा, "जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की पावन जयंती की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'' उन्होंने कहा, ''सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करुणा के शाश्वत सिद्धांतों से संपूर्ण विश्व को आलोकित करने वाली भगवान महावीर की शिक्षाएं मानवता के लिए अमर पाथेय हैं।''
यह भी पढ़ें : CM Yogi ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को लेकर किया बड़ा ऐलान, वितरित किए स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र भी सौंपे
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों, खासतौर पर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि 2017 से पहले राज्य में पोषाहार वितरण का ठेका ''एक बड़े माफिया' के हाथों में था। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन और नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ''क्या यह उपलब्धि 2017 से पहले संभव थी? (खुद जवाब देते हुए) नहीं, क्योंकि उस समय पोषाहार वितरण का ठेका भारत का सबसे बड़ा शराब माफिया सरकार में पैसा देकर लेता था और सब कुछ वही तय करता था ....