Edited By Ramkesh,Updated: 02 Jul, 2023 03:36 PM

अछल्दा के महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर में स्थित भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के मकान में उनकी गैरमौजूदगी में नकाबपोशों ने मकान के अंदर खाना बना रही महिला के मारपीट और छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की।...
औरैया, ( शिवम पाल ): अछल्दा के महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर में स्थित भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के मकान में उनकी गैरमौजूदगी में नकाबपोशों ने मकान के अंदर खाना बना रही महिला के मारपीट और छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की। पीड़ित का आरोप है कि घायल करने के साथ मकान के अंदर ताले डाल दिए लेकिन घटना के दूसरे दिन भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
जानकारी के मुताबिक बिधूना रोड पर स्थित महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर का दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। वही इस मकान के अंदर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू चौहान रह रही है। महिला जिलाध्यक्ष अपने पति डॉ मनोज कुमार सिंह चौहान के साथ काम से औरैया गई हुई थी। उनके मकान के अंदर विनीता राजपूत पत्नी मानसिंह निवासी सेऊपुर थाना फफूंद खाना बना रही थी। और उपेंद्र उर्फ श्यामू सेंगर पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी पुराना अछल्दा भी मौजूद थे। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू चौहान ने पुलिस से शिकायत की है। उनकी गैरमौजूदगी में मौका पाकर राजशक्ति मैरिज होम का मालिक निवासी बिधूना रोड अछल्दा अपने लगभग पांच नकाबपोश महिला पुरुषों के साथ आए और घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट करने के साथ महिला विनीता राजपूत को कमरे में खींचकर उसके कपड़े फाड़ने का आरोप लगया है।
आरोपियों ने कहा कि जिलाध्यक्ष मंजू सिंह कहां है। उसकी नेतागिरी देखनी है, 1 सप्ताह के अंदर स्कूल खाली कर देना वरना जिंदा नहीं छोड़ेंगे यह कहकर दोनों की मारपीट की और महिला के साथ छेड़खानी का भी प्रयास किया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। हालांकि घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।