योगी आदित्यनाथ की जेल और लाठी को जूते की नोक पर रखते हैं AAP कार्यकर्ता: संजय सिंह

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 13 Dec, 2020 10:57 AM

aap worker putting yogi adityanath s jail and sticks on tip of shoes sanjay

आम आदमी पार्टी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद के रजलामई गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं को हाई वे

फर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद के रजलामई गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं को हाई वे पर पुलिस द्वारा रोका गया  जिससे वह खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि मेरा कार्यकर्ता डरता नहीं है बल्कि योगी की जेल और लाठी को जूते की नोक पर रखता है।

वहीं किसान आंदोलन का  समर्थन करते हुए कहा कि यह बिल किसानों का डेथ वारंट है। आम आदमी पार्टी केंद्र के इस बिल का जमकर विरोध करती है। वहीं आगामी पंचायत चुनाव में उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी प्रतिभाग करेंगी। लखनऊ में अपने ऊपर लगी चार्जशीट के बारे में कहा हम 18 दिसंबर को अपना पक्ष न्यायालय में रखेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने के लिए भी कहा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!