अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर एक युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटकर किया सुसाइड

Edited By Harman Kaur,Updated: 26 Sep, 2022 03:51 PM

a young man took a dreadful step after failing in agniveer s recruitment

घाटमपुर: उत्तर प्रदेश के घाटमपुर जिले में एक 23 वर्षिय युवक ने अग्निवीर भर्ती में असफल होने से निराश होकर खौफनाक कदम उठाया है। जिसके चलेत उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

घाटमपुर: उत्तर प्रदेश के घाटमपुर जिले में एक 23 वर्षिय युवक ने अग्निवीर भर्ती में असफल होने से निराश होकर खौफनाक कदम उठाया है। जिसके चलेत उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पिता मजीद अहमद ने बताया कि भर्ती के लिए यह उसका आखिरी मौका था। वहीं, जब वह इस बार भी वह असफल रहा तो अवसाद में चला गया। साथ ही उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव इतना बढ़ गया की उसने सुसाइड कर ली।

बता दें कि मामला साढ़ थाना क्षेत्र के रावतपुर चौधरियान गांव का है। जहां के निवासी शाहरुख खान (23) शनिवार रात लगभग 11 बजे पशु बाड़े में रस्सी से लटकता युवक का शव मिला। इस बात की खबर जब परिजनों को लगी तो परिवार में मातम छा गया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कबजे में लेकर पोसटमाॅटम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं, शाहरुख के पिता ने बताया कि शाहरुख सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता था। जिसके लिए वह काफी समय से तैयारी कर रहा था, लेकिन पहले भी कई बार उसने भर्ती के लिए परीक्षा दी थी जिस में वह असफल रहा था। वहीं, जुलाई में हुई परीक्षा में वह असफल हो गया था। इसके बाद वह तनाव में रहने लगा। इस बार असका आखिरी मौका था जिसमें भी वह असफल हो गया। इसी कारण वह मानसिक तनाव का शिकार हो गया और उसने सुसाइड कर ली। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने शाहरुख को किसी और नोकरी की तैयारी करने के लिए भी कहा था, लेकिन लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था।

इस मामले में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी अमरजीत सिंह राठौर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और अभी तक यही बात सामने आई है कि परीक्षा में असफल होने से वह तनाव में था। वहीं, पिता मजीद ने कहा कि शाहरुख गांव के दूसरे युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करता था। शाहरुख छह भाइयों व दो बहनों में चौथे नंबर का था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर शाहरुख का शव घर पहुंचाया गया। जहां शाम को गांव के बाहर बने कब्रिस्तान में उसे सुपर्द-ए-खाक किया गया। शाहरूख की मौत से पूरे इलाके में कोहरम मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!