भाई ने बहन को पेट्रोल डाल कर जलाया! पहुंची पुलिस, बोला- गिरफ्तार किया तो दे दूंगा जान…हाई-वोल्टेज ड्रामे से गांव में दहशत

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Mar, 2026 06:26 PM

a brother doused his sister with petrol and set her on fire police arrived and

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां चचेरे भाई ने अपनी बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी को चार घंटे की...

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां चचेरे भाई ने अपनी बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी को चार घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पेट्रोल डालकर लगाई आग 
जानकारी के अनुसार, खानपुर गांव निवासी परिवार में लंबे समय से जमीन और घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार सुबह यह विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि आरोपी युवक नीरू ने अपनी चचेरी बहन रश्मि को रास्ते में रोककर पहले मारपीट की और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पीड़िता गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती 
आग लगते ही युवती चीखने लगी, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी डालकर आग बुझाई। हालांकि तब तक युवती के चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्से गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पुलिस के सामने दी आत्मदाह की धमकी 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी घर की छत पर चढ़ गया और खुद पर भी पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी देने लगा। उसने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह आग लगा लेगा और गैस सिलेंडर में आग लगाकर नीचे फेंक देगा।

हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया 
करीब चार घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने पड़ोसी की छत के रास्ते आरोपी को काबू कर लिया। मामले में राजीव द्विवेदी ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन और अन्य घरेलू विवाद चल रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!