पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क, स्वजनों की भी संपत्ति खंगाल रही पुलिस

Edited By Ajay kumar,Updated: 31 May, 2023 09:51 PM

15 crore property of former sp mla rameshwar yadav attached

जिले में दूसरे जनपदों के गैंगस्टरों ने अकूत संपित्त अर्जित की है। इसका एक के बाद एक हो रहीं कार्रवाई से खुलासा हो रहा है। एटा के अलीजंग से पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव की मथुरा के छटीकरा में स्थित 15 करोड़ की संपत्ति को प्रशासन के द्वारा कुर्क...

मथुराः जिले में दूसरे जनपदों के गैंगस्टरों ने अकूत संपित्त अर्जित की है। इसका एक के बाद एक हो रहीं कार्रवाई से खुलासा हो रहा है। एटा के अलीजंग से पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव की मथुरा के छटीकरा में स्थित 15 करोड़ की संपत्ति को प्रशासन के द्वारा कुर्क किया गया है। रामेश्वर यादव के खिलाफ प्रशासन के द्वारा कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

PunjabKesari

रामेश्वर यादव और जोगेंद्र यादव जेल में हैं बंद
मथुरा के छटीकरा में पूर्व विधायक के बेटे सुबोध यादव के नाम से संपत्ति को कुर्क किया गया है। 2022 में पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई थी। प्रशासन के द्वारा रामेश्वर यादव और जोगेंद्र यादव के स्वजनों की संपत्ति को खंगाल कर कुर्क करने में जुटा हुआ है। इस समय दोनों भाई जेल में बंद है। प्रशासन दोनों भाइयों के परिवारों के सदस्यों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

PunjabKesari

जिलाधिकारी ने निर्देशानुसार रामेश्वर यादव की संपत्ति को किया गया कुर्कः एसडीएम सदर तहसील
वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीएम सदर तहसील अजय जैन ने बताया कि एटा के जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार गैंगस्टर पूर्व विधायक रामेश्वर यादव की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश थे। जिसके बाद मथुरा के छटीकरा मार्ग स्थित रामेश्वर यादव की 15 करोड़ रुपए की संपत्ति को तहसीलदार और स्थानीय पुलिस के द्वारा कुर्क कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि यह संपत्ति पूर्व विधायक के बेटे के नाम से रजिस्टर्ड थी। जिसको त्वरित कार्रवाई करते हुए कुर्क कर दिया गया है। यह संपत्ति कृषि कार्य हेतु उपलब्ध है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!