मिशन शक्ति के प्रथम चरण का समापन, 130 महिला शक्ति योद्धा हुईं सम्मानित

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 26 Oct, 2020 10:09 AM

130 women power warriors honored the first phase of mission power concluded

नारी सुरक्षा, सम्मान, नारी स्वालंबन मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित प्रथम चरण के कार्यक्रम के तहत पूरे उत्तर प्रदेश के साथ बागपत में भी इसका आज समापन...

बागपतः नारी सुरक्षा, सम्मान, नारी स्वालंबन मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित प्रथम चरण के कार्यक्रम के तहत पूरे उत्तर प्रदेश के साथ बागपत में भी इसका आज समापन हो गया। रविवार को आयोजित अंतिम चरण के कार्यक्रम का शुभारंभ बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया और कहा कि अभियान के माध्यम से महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। महिलाएं शिक्षित होंगी तो एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होगा। महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में होनी चाहिए। महिलाओं के हित में सरकार भी पूर्ण रूप से संकल्पित है। सांसद ने कहा बेटियों को शिक्षित करें और अच्छे संस्कार दें। 

जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने कहा मिशन शक्ति अभियान 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के प्रथम चरण में 36283 एक्टिविटी हुई। इस चरण में 311428 पुरुष व 486881 महिलाओं को जागरूक किया । 224076 लड़कों और 223224 बेटियों को जागरूक किया गया। आज सुरक्षा शपथ दिलाई गई और 130 शक्ति योद्धाओ को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान ,नारी स्वालंबन के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड टीम को अपने निर्धारित दायित्वों के दायरे में कार्य करने का आहवान किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!